Saturday, 29 August 2026

जयपुर ACB मुख्यालय में तैनात ASP सुरेंद्र शर्मा रिश्वत केस में गिरफ्तार, दो दलालों से लाखों की नकदी बरामद


जयपुर ACB मुख्यालय में तैनात ASP सुरेंद्र शर्मा रिश्वत केस में गिरफ्तार, दो दलालों से लाखों की नकदी बरामद

 हाइलाइट्स:

  • जयपुर ACB मुख्यालय में तैनात ASP सुरेंद्र शर्मा रिश्वत में गिरफ्तार

  • दलाल बंटी पारीक के पास से 11 लाख, रामराज मीणा के पास से 2 लाख बरामद

  • गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर

  • प्रदीप को प्रतापनगर होटल से, रामराज को सवाई माधोपुर से पकड़ा गया

  • तीनों से पूछताछ जारी, ACB कर रही पूरे नेटवर्क की जांच

जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर मुख्यालय में तैनात एएसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा और उसके दो दलालों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों (टेक्निकल एविडेंस) के आधार पर की गई है।

सूत्रों के अनुसार, सुरेंद्र कुमार शर्मा पूर्व में सवाई माधोपुर में एएसपी एसीबी के पद पर कार्यरत था, जिसे हाल ही में जयपुर मुख्यालय में अटैच किया गया था। एसीबी टीम ने उन्हें जयपुर मुख्यालय से ही हिरासत में लिया।

वहीं पहला दलाल प्रदीप कुमार उर्फ बंटी पारीक को जयपुर के प्रतापनगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां से 11 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। दूसरे दलाल रामराज मीणा को सवाई माधोपुर से 2 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा गया।

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और एसीबी यह जानने की कोशिश कर रही है कि रिश्वत के लेन-देन में और कौन-कौन शामिल था, साथ ही पैसे किन अधिकारियों या विभागों तक पहुंचने थे।

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसमें रिश्वत लेने वाला अधिकारी स्वयं ACB का ही वरिष्ठ अफसर था, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होता है।

    Previous
    Next

    Related Posts