Saturday, 29 August 2026

बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग


बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

बीकानेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे और सेना के अपमान का आरोप लगाते हुए 'तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारे लगाए। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्तियां लहराईं, जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Previous
Next

Related Posts