Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी, मेल में एसएमएस स्टेडियम उड़ाने की भी चेतावनी


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी, मेल में एसएमएस स्टेडियम उड़ाने की भी चेतावनी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद के अध्यक्ष (IAS) नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है। यह धमकी सीधे सीएम और खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि अगर रेप पीड़िता के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो सीएम को मार देंगे, उनको काट देंगे।

वहीं नीरज के पवन के लिए धमकी में कहा गया है –“टुकड़े कर काले सूटकेस में पैक कर देंगे।”

ईमेल में राजस्थान के प्रमुख खेल परिसर एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। यह पिछले 8 दिनों में इस प्रकार की छठी धमकी है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

ईमेल भेजने वाले ने यह भी दावा किया है कि अगर पुलिस हमें पकड़ती है, तो हम मानसिक रूप से बीमार होने का बहाना कर देंगे। हमारे पास पहले से मानसिक बीमारी का प्रमाण पत्र है। पुलिस कुछ नहीं कर सकती।

ईमेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि हम मासूम चेहरा बना लेंगे और पुलिस हमें छोड़ देगी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर: इस धमकी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। सीएम और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। ईमेल की ट्रेसिंग और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को एक्टिवेट कर दिया गया है।

Previous
Next

Related Posts