Thursday, 15 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता जयपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री शर्मा और मदन राठौड़ ने की शिरकत,जामा मस्जिद पर अल्पसंख्यक समुदाय ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत कर एकता और भाईचारे का दिया संदेश


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता जयपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री शर्मा और मदन राठौड़ ने की शिरकत,जामा मस्जिद पर अल्पसंख्यक समुदाय ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत कर एकता और भाईचारे का दिया संदेश

जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम के सम्मान में गुरुवार को भाजपा द्वारा अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी, और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत अल्बर्ट हॉल से हुई, जो न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ तक पहुंची। खास बात यह रही कि यात्रा मार्ग में जामा मस्जिद पर अल्पसंख्यक समुदाय ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

पाकिस्तान की मिसाइलें सिर्फ फुलझड़ियाँ साबित हुईं: मदन राठौड़

बड़ी चौपड़ पर जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 500 किलोमीटर अंदर तक घुसकर हमला किया। रावलपिंडी से आगे तक सेना का पराक्रम दिखा। पाकिस्तान की मिसाइलें सिर्फ फुलझड़ियाँ साबित हुईं।

'बदला हुआ भारत' है, अब जवाब घर में घुसकर दिया जाता है: भजनलाल शर्मा

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देशवासियों के भीतर जो आक्रोश था, उसे सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर शांत किया। यह 'बदला हुआ भारत' है, अब जवाब घर में घुसकर दिया जाता है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि देश, समाज और सेना के प्रति सम्मान है। यह आमजन की सहभागिता से निकाली गई यात्रा है। आगामी दिनों में इसे संभाग, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। 

भाजपा तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts