नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया चेयरमेन नियुक्त किया है। वे इस पद पर अक्टूबर 2027 तक कार्यरत रहेंगे। उनकी नियुक्ति से UPSC को एक अनुभवी और प्रशासनिक दक्षता से भरपूर नेतृत्व मिला है।
इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने अनुराधा प्रसाद को UPSC का सदस्य (Member) नियुक्त किया है। अनुराधा प्रसाद प्रशासनिक सेवाओं में लंबे अनुभव और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति से आयोग की कार्यप्रणाली को और सशक्तता मिलेगी।
अजय कुमार, जो 31 अक्टूबर 2022 को रक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, प्रशासन, नीति-निर्माण और रक्षा क्षेत्र के कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। UPSC की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में नई दिशा प्राप्त करेगी।