Saturday, 10 May 2025

सेना की विजय और देश की रक्षा हेतु जयपुर में भाजपा का ‘विजय अनुष्ठान’


सेना की विजय और देश की रक्षा हेतु जयपुर में भाजपा का ‘विजय अनुष्ठान’

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर जिला इकाई ने देश की सेना के समर्थन और विजय की कामना को लेकर शनिवार को 'विजय अनुष्ठान' का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में श्योपुर मंडल के देहलावास बालाजी मंदिर में हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सेना की जीत, शौर्य और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रार्थनाएं कीं।

इस अवसर पर भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार कायराना हरकतें कर रहा है। पहले पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, फिर सीमावर्ती और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए गए। लेकिन भारत की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर न केवल आतंकी हमलों का बदला लिया बल्कि पाकिस्तान को करारा जवाब भी दिया।

जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर ने भी अनुष्ठान में भाग लेकर सेना की विजय के लिए आहुतियां दीं।
मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह चंद्रावत ने बताया कि इस विजय अनुष्ठान में नवरत्न नारानिया, रेखा राठौड़, अनुभव शर्मा, सुरेंद्र पुरूवंशी, मानसिंह सिंह, प्रकाश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए और विजय आहुतियां दीं।

✦ मुख्य बिंदु:

  • सेना के मनोबल और विजय की कामना को लेकर भाजपा का विजय अनुष्ठान

  • ऑपरेशन सिंदूर के जवाबी हमले को बताया निर्णायक

  • बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आहुतियां

  • देश के नागरिक सेना के साथ एकजुट: अमित गोयल

Previous
Next

Related Posts