जयपुर देशभर के ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने जून 2025 में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव को तीन माह के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनज़र लिया गया है। चुनाव की अगली तारीखों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी कैसी दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में व्याप्त हालात को देखते हुए संस्था की कोर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव स्थगित करना ही समाज और संगठन के हित में है।
कोर कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति (केरल), राष्ट्रीय महामंत्री पं. पदमप्रकाश शर्मा (उत्तराखंड), कै सी दवे (म.प्र.), चंद्रशेखर शर्मा (पंजाब), केशवराव कोंडापल्ली (तेलंगाना), एन. मालिनी (कर्नाटक), सुभाष पाराशर (राजस्थान), यशपाल तिवारी (चंडीगढ़), सुरेश शर्मा (हिमाचल), पंकज मिश्रा (उत्तर प्रदेश), सुरेश द्विवेदी (म.प्र.), उमाधर पाठक (आगरा), निरंजन द्विवेदी (राजस्थान) सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री पं. पदमप्रकाश शर्मा ने बताया कि फेडरेशन से जुड़े सभी प्रादेशिक संगठनों और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को इस निर्णय की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी, चुनाव की नई तिथि और स्थान घोषित कर दिए जाएंगे।
इस सूचना की पुष्टि राष्ट्रीय सचिव रमेश ओझा ने की है।