Saturday, 10 May 2025

लंदन में "द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस" प्रदर्शनी में LUB और CDOS की संयुक्त भागीदारी, इंडिया स्टोनमार्ट-2026 को किया प्रमोट


लंदन में "द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस" प्रदर्शनी में LUB और CDOS की संयुक्त भागीदारी, इंडिया स्टोनमार्ट-2026 को किया प्रमोट

लंदन स्थित एक्सेल एग्जीबिशन सेंटर में 7 से 9 मई 2025 तक आयोजित “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारत की ओर से लघु उद्योग भारती (LUB) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (CDOS) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में चीन, तुर्की, पोलैंड, आयरलैंड, इटली सहित लगभग 350 अंतरराष्ट्रीय स्टोन कंपनियों ने अपने उत्पाद और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत किए।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में LUB के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया और CDOS के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विवेक जैन शामिल रहे। उन्होंने वैश्विक स्टोन कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर इंडिया स्टोनमार्ट–2026 की जानकारी दी और उन्हें सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। प्रदर्शनी स्थल पर डिजिटल प्रजेंटेशन, ब्रोशर और आमंत्रण सामग्री वितरित की गई, जिसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने सराहा।

भारत की ओर से इस भागीदारी को प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और आगामी इंडिया स्टोनमार्ट–2026 को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 को जयपुर के जेईसीसी परिसर, सीतापुरा में प्रस्तावित है।

Previous
Next

Related Posts