गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश के वर्तमान हालात, सामाजिक वातावरण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री तामांग ने राज्य में विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी राज्यपाल को दी। वहीं, राज्यपाल माथुर ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की शांति, स्थिरता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में प्रशासन की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने की सलाह दी।
मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने राज्य और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।