Saturday, 29 August 2026

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में दी जानकारी


ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में दी जानकारी

नई दिल्ली भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है"। यानी 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में हुए एयर स्ट्राइक के बाद भी सैन्य कार्रवाई पूरी नहीं हुई है।

बैठक करीब 1.5 घंटे तक चली, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक की मुख्य बातें:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं थी। यह एक सतत ऑपरेशन है और भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी है।”
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने पुष्टि की कि ऑपरेशन अभी बंद नहीं हुआ है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले: “हम सरकार और सेना के साथ हैं, इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।”
प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा: “सरकार को हमारा पूरा समर्थन है। हमने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।”
AIMIM प्रमुखअसदुद्दीन ओवैसी बोले: “TRF जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ अब वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर अभियान चलाने की ज़रूरत है।”

ऑपरेशन सिंदूर: अब तक की जानकारी

7 मई 2025, रात 1:05 बजे: भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।इन हमलों में लश्कर, जैश और हिजबुल के ट्रेनिंग कैंप, लॉन्च पैड्स और लॉजिस्टिक बेस को निशाना बनाया गया।100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।यह हमला 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।

    Previous
    Next

    Related Posts