Saturday, 29 August 2026

भांजे के जरिए बाप पार्टी विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख जमीन में गाड़े, एसीबी ने प्रतापनगर से किए बरामद


भांजे के जरिए बाप पार्टी विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख जमीन में गाड़े, एसीबी ने प्रतापनगर से किए बरामद

बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को जयपुर के प्रतापनगर स्थित एक मकान की जमीन में दबाए गए 20 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं, जो कि रिश्वत के रूप में लिए गए थे।

एसीबी जांच में सामने आया है कि विधायक पटेल ने रिश्वत की यह रकम अपने भांजे रोहित को सौंपी थी, जिसने रकम को आगे रिश्तेदार जसवंत को सौंप दिया। जसवंत ने रकम को अपने परिचित जगराम को सौंप दिया और पैसे को जमीन में छिपाने के लिए कहा।

एसीबीकी टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर जसवंत को ट्रेस कर हिरासत में लिया। करीब ढाई घंटे की पूछताछ में जसवंत ने खुलासा किया कि रकम जगराम के पास है। इसके बाद एसीबी टीम जगराम के प्रतापनगर, इंदिरा गांधी नगर स्थित घर पहुंची और वहां से जमीन में दबे हुए 20 लाख रुपए बरामद कर लिए।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि रिश्वत की यह राशि एक प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने ली गई थी, लेकिन सौदा नहीं हुआ। इसलिए जगराम को पैसे छिपाने के निर्देश दिए गए थे।

    Previous
    Next

    Related Posts