Saturday, 29 August 2026

बागीदौरा से बाप विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वत के 20 लाख एसीबी ने किए बरामद, दो दिन की रिमांड पर भेजा


बागीदौरा से बाप विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वत के 20 लाख एसीबी ने किए बरामद, दो दिन की रिमांड पर भेजा

बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को पटेल द्वारा कथित रूप से ली गई 20 लाख रुपए की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। एसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राशि किस स्थान से और किसके कब्जे से बरामद हुई है।

4 मई को जब एसीबी ने जयपुर स्थित विधायक निवास पर छापा मारा था, उस समय एक व्यक्ति नोटों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया था। अब वही रकम एसीबी को मिल गई है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में ठोस सबूत के तौर पर बड़ी सफलता है।

एसीबी ने सोमवार को विधायक जयकृष्ण पटेल और उनके चचेरे भाई को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। कोर्ट से बाहर आते समय विधायक ने मीडिया से संक्षेप में कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।

एसीबी ने अब विधायक क्वार्टर में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज सीज कर ली है। फुटेज की जांच के लिए सर्वर रूम को भी सील कर एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कौन-कौन मौजूद था और किसी साक्ष्य को नष्ट तो नहीं किया गया।

Previous
Next

Related Posts