जयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह में रविवार को 65 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने संस्कारों को मजबूत करते हुए समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की तरह ब्राह्मण युवाओं को संयमित और संस्कारित बनना चाहिए।
समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को आज समाज में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक प्रशांत शर्मा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, गोविंद पारीक, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए।
समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, मीडिया, समाजसेवा, सुरक्षा, ज्योतिष, आयुर्वेद और संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 65 विप्र प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में इस अवसर पर पुलिस अप अधीक्षक आलोक गौतम, पृथ्वी रोलिंग मिल के एमडी पंडित जगन्नाथ शर्मा, भाजपा नेता शैलेन्द्र भार्गव, प्रो. मेघेन्द्र शर्मा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव महावीर शर्मा, योग गुरू ढाकाराम आरजे कार्तिक शर्मा, समाज सेवा में कन्हैया लाल शर्मा ,सुनील कुमार शर्मा, एसएच ओ प्रदीप शर्मा, समाजसेवी नरेश आत्रेय, दीनदयाल शर्मा, स्कूल संचालक भगवान भारद्वाज, फर्स्ट इंडिया के डिजिटल हैड शिशिर अवस्थी, अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी कौशल भारद्वाज, समाज सेवी शैलेन्द्र शर्मा, राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के प्रदेशादख्यक रासविहारी मिश्रा ,विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद शर्मा, पत्रकार ललित शर्मा, पत्रकार सुरेन्द्र कुमार स्वामी, भू वैज्ञानिक डॉ विनय भारद्वाज, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा,समाज सेवी कैलाश चंद शर्मा, चिकित्सा में अमृता श्रृंगी, डॉ. निशा गौड़, जीएसटी विभाग के सलाहकार अरविन्द मिश्रा, चिकित्सक डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. सुनील ढंड़, केप्टन अनिल शर्मा, पारिक समाज से लक्ष्मीकांत पारीक, फ़िल्म निदेशक अजय शर्मा, समाजसेवी अनुराग शर्मा, पार्षद करण शर्मा, डॉ रानी दाधिच, टैरो कार्ड विशेषज्ञ आचार्य हिमानी शास्त्री, खाटूश्याम समिति के सचिव सुरेश पारीक,कोरियर सेवा में प्रताप राजपुरोहित, चिकित्सा में डॉ. कुलदीप शर्मा, पत्रकारिता गिरधारी लाल पारीक, संस्कृत शिक्षा में डॉ विजय कुमार दाधिच, व्यवसाई राजेश कुमार शर्मा, महेश पारीक, लोकेश शर्मा, सर्वेश्वर कुमार शर्मा, अशोक कुमार भारद्वाज, हिमांशु शर्मा आशुतोष मिश्रा, हृदयेश चतुर्वेदी, आदित्य शर्मा, श्रीमती महिमा शर्मा, अर्चना भरत जोशी, नाड़ी वैद्य शंभू लाल शर्मा, प्रो. मनीषा शर्मा, गोपाल मिश्रा, रमेश शर्मा, दीपक तिवाड़ी, गजेन्द्र शर्मा, गिर्राज दाधिच, सुश्री मेघना, डॉ. अनिल जोशी, भैरूलाल, रग्बी प्लेयर सुश्री भूमिका शुक्ला, ज्योतिषी कार्तिक शर्मा, नर्शिंग कर्मी रजनीकांत भारद्वाज, समाजसेवी महेश शर्मा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गब्बर कटरा, दिनेश शर्मा, अनिल सारस्वत और कमलेश शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई, जबकि हरिप्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।