Saturday, 29 August 2026

एसआई भर्ती घोटाला: एसओजी ने किया पूछताछ नोट का खंडन, अधिकारी बोले–"न ही मेरा नोट, न मेरे हस्ताक्षर"


एसआई भर्ती घोटाला: एसओजी ने किया पूछताछ नोट का खंडन, अधिकारी बोले–"न ही मेरा नोट, न मेरे हस्ताक्षर"

जयपुर। एसआई भर्ती 2021 घोटाले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल द्वारा पेश किए गए एसओजी पूछताछ नोट को लेकर अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आधिकारिक खंडन जारी कर दिया है। इस कथित दस्तावेज को झूठा और मनगढ़ंत बताया गया है।

एसआई भर्ती मामले के तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) महावीर सिंह ने स्पष्ट किया:“यह पूछताछ नोट न मेरा है, न ही इस पर मेरे हस्ताक्षर हैं। मैंने इस तरह की कोई पूछताछ नहीं की। मुझे जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”

हनुमान बेनीवाल ने 1 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक दस्तावेज जारी किया था।दावा किया गया कि उस दस्तावेज में एसओजी पूछताछ में मंत्री केके बिश्नोई द्वारा 6 लाख रुपए डमी कैंडिडेट के लिए देने की बात सामने आई है।बेनीवाल ने इस आधार पर मंत्री को बर्खास्त करने और भर्ती रद्द करने की मांग की थी।

यह खंडन संकेत देता है कि वायरल दस्तावेज फर्जी हो सकता है।अगर नोट असली नहीं है, तो पूरे आरोपों की वैधता पर सवाल खड़ा हो जाता है।साथ ही, यह मामला राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले सकता है, क्योंकि जाली दस्तावेज़ प्रसारित करना दंडनीय अपराध है।

RLP और बेनीवाल इस मुद्दे पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सरकार मंत्री केके बिश्नोई को अब तक हटाने को तैयार नहीं दिखी है।
अब जब एसओजीआरोपों को कानूनी कसौटी पर कसा जाएगा।


Previous
Next

Related Posts