उदयपुर/अहमदाबाद – कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने गुरुवार को अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली।
परिवार के सदस्य उनका पार्थिव शरीर लेकर उदयपुर रवाना हो चुके हैं, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा।
राजनीतिक जगत में शोक:उनके निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "डॉ. गिरिजा व्यास का जाना एक युग का अंत है, उन्होंने समाज सेवा और महिला अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।