



जयपुर राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनि) ने इतिहास रचते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। यात्रा ने अब तक 11200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है, और यह अब भी 10 जिलों में जारी है।
इस यात्रा का नेतृत्व मुख्य अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) जसवंत खत्री कर रहे हैं। इसका उद्देश्य राज्य भर में डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता की मूल्यांकन जांच करना है।
जयपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने जसवंत खत्री को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव ताराचंद गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अभियंता और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
उद्देश्य:DLP के अंतर्गत बन रही सड़कों की समीक्षा और मूल्यांकन
संवेदकों द्वारा किए गए रखरखाव कार्यों की जांच
तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सीधी भागीदारी
जयपुर पहुंच: यात्रा 1 मई को जयपुर पहुंची
विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर निरीक्षण के लिए रवाना किया गया