जयपुर।राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां के बेटे महीप पूनियां की शादी का आशीर्वाद समारोह मंगलवार को जयपुर में बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विवाह शिक्षा समूह प्रिंस के निदेशक जोगेंद्र सिंह सुंडा की सुपुत्री सिप्पी सुंडा से हुआ।
इस विशेष अवसर पर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों कार्यकर्ता और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां जयपुर स्थित ईपी समारोह स्थल पर उपस्थित रहीं। आयोजन स्थल पर दोपहर से रात 1 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमंत्रित गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा।
आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जैसे नेता शामिल हुए।
इस समारोह की विशेष बात रही विपक्षी नेताओं की भी भागीदारी। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।
डॉ. सतीश पूनियां के जयपुर स्थित आवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूनियां ने शॉल-साफा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और विद्यार्थी परिषद से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। निज आवास पर भी हुआ स्वागत:
आज जयपुर स्थित आवास पर पधारे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाई श्री @ChouhanShivraj जी से आत्मीय भेंट हुई; शिवराज सिंह जी के साथ काम करने का मौका मिला, उनका सानिध्य प्रेरणा देने वाला है। आज जयपुर पधारकर आपने नवयुगल महीप एवं सिप्पी को आशीष दिया, आभार। pic.twitter.com/eqTqTOIWXH
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) April 29, 2025