वडोदरा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ का आज वडोदरा, गुजरात पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। राठौड़ के आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पमालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, जो संगठन को मजबूत करने में सतत सक्रिय रहता है।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विस्तार और लोकसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुटें ताकि पार्टी को प्रचंड विजय दिलाई जा सके।