Saturday, 26 April 2025

जयपुर जौहरी बाजार में पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा,कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कराई FIR दर्ज


जयपुर जौहरी बाजार में पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा,कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कराई FIR दर्ज

जयपुर के जौहरी बाजार में गुरुवार देर रात पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हो गया। बड़ी चौपड़ के पास दो पक्षों के बीच नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने मोर्चा संभाला और मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर स्थिति को शांत किया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे एक पक्ष के लोग बड़ी चौपड़ पर इकट्ठा होकर विरोध जताते हुए पोस्टर लगाने लगे। इस पर दूसरा पक्ष भी वहां पहुंचा और दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गहराता गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान और विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे। विधायक रफीक खान ने कहा कि यह विरोध किसी एक समाज का नहीं, बल्कि सर्व समाज का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी चौपड़ सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Previous
Next

Related Posts