Saturday, 29 August 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर दौरा रद्द कर लौटे वॉशिंगटन, परिवार संग देखा ताजमहल


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर दौरा रद्द कर लौटे वॉशिंगटन, परिवार संग देखा ताजमहल

भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 24 अप्रैल को सुबह वेंस अपने परिवार के साथ अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह और मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर वेंस  को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को आगरा पहुंचकर परिवार के साथ ताजमहल का अवलोकन किया। वेंस की पत्नी उषा वेंस और बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल ने भी इस ऐतिहासिक धरोहर को देखा और डायना बेंच पर बैठकर पारिवारिक फोटो खिंचवाई।

ताजमहल दौरे के बाद वेंस को जयपुर के सिटी पैलेस जाना था, लेकिन यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से उनका जयपुर दौरा रद्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले में 27 लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते वेंस का कार्यक्रम अचानक बदला गया।

    Previous
    Next

    Related Posts