Saturday, 29 August 2026

भारत लौटते ही PM मोदी अलर्ट मोड में, एयरपोर्ट पर ही डोभाल और जयशंकर के साथ की आपात बैठक


भारत लौटते ही PM मोदी अलर्ट मोड में, एयरपोर्ट पर ही डोभाल और जयशंकर के साथ की आपात बैठक


    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा बीच में ही रद्द कर दी और बुधवार तड़के स्वदेश लौट आए। पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही आपात बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश सचिव शामिल रहे। बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    सऊदी अरब यात्रा रद्द, रात्रिभोज में नहीं हुए शामिल
    प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़कर लौट आए। वे राजकीय भोज में भी शामिल नहीं हुए। भारतीय समयानुसार रात करीब 1:45 बजे मोदी ने उड़ान भरी और सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने हालात को देखते हुए आज सुबह मंत्रिमंडलीय सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक भी बुलाई है।

    आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, देशभर में आक्रोश
    मंगलवार को पहलगाम के बैसारन घाटी में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इस हमले से देशभर में आक्रोश फैल गया है।

    सरकार का सख्त संदेश
    सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहेगी और हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts