Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, मृतकों के परिजनों के प्रति जताया संवेदना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, मृतकों के परिजनों के प्रति जताया संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले को मानवता पर हमला बताया और इसे देश की एकता व अखंडता के खिलाफ घिनौना कृत्य बताया।

मुख्यमंत्री ने हमले में मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। इस घृणित हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों से बच नहीं पाएगा।

इस हमले के बाद पूरे देश में रोष का माहौल है और शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें हर परिस्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous
Next

Related Posts