Tuesday, 22 April 2025

BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 की लिस्ट, रोहित-विराट टॉप ग्रेड में, अय्यर-ईशान की वापसी


BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 की लिस्ट, रोहित-विराट टॉप ग्रेड में, अय्यर-ईशान की वापसी
pic @BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को चार ग्रेड्स – A+, A, B और C – में शामिल किया गया है। उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर A+ ग्रेड में जगह दी गई है।

इस बार श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी सबसे बड़ी खबर रही, जिन्हें पिछले साल डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने की वजह से लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। इस बार उनकी घरेलू प्रदर्शन और वापसी को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें माफ कर दिया है।

A+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ी (7 करोड़ रुपये सालाना) –

  1. रोहित शर्मा

  2. विराट कोहली

  3. जसप्रीत बुमराह

  4. रविंद्र जडेजा

A ग्रेड (5 करोड़ रुपये सालाना) –
5. मोहम्मद सिराज
6. केएल राहुल
7. शुभमन गिल
8. हार्दिक पंड्या
9. मोहम्मद शमी
10. ऋषभ पंत

B ग्रेड (3 करोड़ रुपये सालाना) –
11. सूर्यकुमार यादव
12. कुलदीप यादव
13. अक्षर पटेल
14. यशस्वी जायसवाल
15. श्रेयस अय्यर

C ग्रेड (1 करोड़ रुपये सालाना) –
16. रिंकू सिंह
17. तिलक वर्मा
18. ऋतुराज गायकवाड़
19. शिवम दुबे
20. रवि बिश्नोई
21. वॉशिंगटन सुंदर
22. मुकेश कुमार
23. संजू सैमसन
24. अर्शदीप सिंह
25. प्रसिद्ध कृष्णा
26. रजत पाटीदार
27. ध्रुव जुरेल
28. सरफराज खान
29. नीतीश कुमार रेड्डी
30. ईशान किशन
31. अभिषेक शर्मा
32. आकाश दीप
33. वरुण चक्रवर्ती
34. हर्षित राणा

बाहर हुए खिलाड़ी –
शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जीतेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान को इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts