Saturday, 29 August 2026

लॉरेंस गैंग की धमकी से दहशत: गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पूर्व सांसद जौनापुरिया के बेटे को दी जान से मारने की धमकी


लॉरेंस गैंग की धमकी से दहशत: गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पूर्व सांसद जौनापुरिया के बेटे को दी जान से मारने की धमकी


    कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की धमकी दी है। पूर्व सांसद जौनापुरिया के बेटे अशोक जौनापुरिया को गोल्डी बराड़ ने फोन पर धमकाते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। साथ ही, अगर पैसे नहीं दिए गए तो परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

    धमकी के बाद फैली दहशत

    इस धमकी के बाद जौनापुरिया परिवार में भय का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, यह कॉल गोल्डी बराड़ के नाम से की गई और उसमें धमकी भरे लहजे में फिरौती मांगी गई। हालांकि अभी तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामला पुलिस की जानकारी में है।

    पुलिस की जांच शुरू

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को भी सक्रिय किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल भारत से किया गया या विदेश से।

    लॉरेंस गैंग की बढ़ती सक्रियता पर सवाल

    यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले ही कई हाई-प्रोफाइल धमकी और हत्याओं को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर है। गोल्डी बराड़, जो कनाडा में बैठे-बैठे गैंग का संचालन करता है, पहले भी कई बड़ी धमकियों और क्राइम में शामिल रहा है।

      Previous
      Next

      Related Posts