



जयपुर।फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जयपुर के बजाज नगर थाने में उनके खिलाफ जाति-विशेष को अपमानित करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डालकर जातीय भावना को ठेस पहुंचाई है।
बजाज नगर थाने के एएसआई इंद्राज ने बताया कि बरकत नगर निवासी अनिल चतुर्वेदी ने शनिवार देर रात शिकायत दी।
शिकायत में कहा गया कि अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पर जाति विशेष के प्रति अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। अनिल चतुर्वेदी ने इसे समाज की भावना को आहत करने वाला बताते हुए पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संभावित धाराएं जो लग सकती हैं:
धारा 153(A): विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना
धारा 295(A): धार्मिक भावनाएं आहत करना
आईटी एक्ट 67: अशोभनीय सामग्री का प्रकाशन
पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को नोटिस भेजकर जवाब तलब कर सकती है।