Saturday, 29 August 2026

लोक सेवा दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में लोक सेवकों ने बांधा समां,आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की सुरों भरी प्रस्तुतियों ने छू लिया दिल


लोक सेवा दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में लोक सेवकों ने बांधा समां,आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की सुरों भरी प्रस्तुतियों ने छू लिया दिल

जयपुर।लोक सेवा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रविवार को हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक सेवकों की सुरों से सजी शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में अधिकारी, उनके परिजन और अतिथि देशभक्ति गीतों, कविताओं और बॉलीवुड नगमों की मनमोहक संगीतमय संध्या में डूबे नजर आए।

लोक सेवकों के सुरों की सुरीली शाम

आईपीएस प्रफुल्ल कुमार, आईएएस विष्णु चरण मल्लिक, आईएफएस कपिल चंद्रावल, और आईएएस डॉ. मनीषा अरोड़ा की सधी हुई गायन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आईएएस समित शर्मा द्वारा प्रस्तुत "है प्रीत जहाँ की रीत सदा..."
गीत पर पूरा सभागार झूम उठा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।


सांस्कृतिक भाव, लोकसेवा का जज्बा

सांस्कृतिक संध्या में लोकसेवकों के माध्यम से प्रस्तुत म्यूजिकल पैरोडी ने उनके प्रशासनिक दायित्वों को रचनात्मकता और भावनाओं के साथ मंचित किया। गीतों और कविताओं के माध्यम से उन्होंने देशभक्ति, निष्ठा और सेवा भावना को दर्शकों तक संप्रेषित किया।

मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत, महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू, और विभिन्न IAS, IPS, IFS, RAS, RPS अधिकारियों ने अपने परिजनों सहित भाग लिया। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी, ऊर्जावान और आनंददायक बताया।

Previous
Next

Related Posts