



अजमेर।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा अजमेर की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को होटल द सी इन, जयपुर रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संस्था अध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया ने बैठक की अध्यक्षता की।
संस्था के महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लेते हुए, संगठन विस्तार के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।
13 जून से 22 जून तक सूर्य वंदन से राष्ट्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।किशनगढ़, नसीराबाद और पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की शाखाओं का गठन किया जाएगा।शस्त्र दंड शिक्षा एवं दंड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।महेश जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा का नया बाजार में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके संयोजक प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय और प्रदीप बंसल को मनोनीत किया गया।संस्था सदस्यों की पारिवारिक वर्षाकालीन गोठ आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
कालीचरण खंडेलवाल (मुख्य संरक्षक),रमेशचंद तापड़िया (अध्यक्ष),उमेश गर्ग (महामंत्री),प्रवीण जैन (कोषाध्यक्ष),प्रदीप जैन पाटनी (कार्यकारी अध्यक्ष),सुभाष नवाल (प्रभारी),डॉ. श्याम भूतड़ा, राजेन्द्र मित्तल, शैलेन्द्र अग्रवाल,प्रदीप बंसल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, आनंद प्रकाश गोयल,दिनेशचंद लाहोटी, मोहन खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल,ज्वाला प्रसाद कांकाणी, अशोक माहेश्वरी, अंकुर प्रजापति
सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।