आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने संभावना जैन से विवाह कर लिया है। यह शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया।
शादी से एक दिन पहले गुरुवार को आयोजित संगीत समारोह में अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने डांस किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, शादी का रिसेप्शन 20 अप्रैल को होगा जिसमें कई खास लोग शिरकत करेंगे। रिसेप्शन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
संभाव जैन पेशे से एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं और एक जानी-मानी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने भी हर्षिता के साथ ही दिल्ली के आईआईटी से पढ़ाई की है। दोनों ने मिलकर कुछ समय पहले एक स्टार्टअप भी शुरू किया था। संभाव और हर्षिता पहले से एक-दूसरे को जानते थे और अब विवाह बंधन में बंध गए हैं।
हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2014 में IIT-JEE Advanced में 3,322वीं रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वे अपने डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रहीं और पढ़ाई के दौरान ही उन्हें नामी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।
शादी समारोह में सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था। समारोह में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कुछ वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। पार्टी के अन्य बड़े नेता इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।