Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का कांग्रेस नेताओं पर तीखा वार: अगर साहस नहीं है तो कांग्रेसी कहलाने का हक नहीं


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का कांग्रेस नेताओं पर तीखा वार: अगर साहस नहीं है तो कांग्रेसी कहलाने का हक नहीं

जयपुर।अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के निष्क्रिय नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया। डोटासरा ने सरकार के खिलाफ न बोलने और संगठनात्मक कार्यों में भाग न लेने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "अगर आपके पास जेल जाने का भी साहस नहीं है, तो आपको कांग्रेसी कहलाने का अधिकार नहीं है।"

उन्होंने कहा, "भगत सिंह जैसे दीवाने देश के लिए फांसी पर चढ़ गए, और आज हम संविधान और आने वाले कल के लिए थोड़ी मेहनत और साहस नहीं कर सकते?" उन्होंने कहा कि जूली साहब (टीकाराम जूली) ने सही कहा कि ये सरकारें तोड़ देते हैं और हमारे नेता चुप रहते हैं।

नेता बनने के लिए नेम प्लेट और मीटिंग में आधे घंटे आना काफी नहीं”: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा  ने कहा कि सिर्फ गाड़ी पर नेम प्लेट लगाकर और मीटिंग में आधे घंटे आकर नेता बनने का दिखावा नहीं चलेगा। उन्होंने साफ कहा कि “संविधान की रक्षा करनी है तो फील्ड में उतरना होगा, एक महीने तक चलने वाले अभियान में जो हिस्सा लेगा, वही असली नेता कहलाएगा।”

वन नेशन वन इलेक्शन और चुनाव टालने के प्रयासों पर भी साधा निशाना:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि “केंद्र सरकार बिना संवैधानिक संशोधन के चुनावों को टाल रही है। यह संविधान के साथ खुला खिलवाड़ है। अगर हमने अब भी विरोध नहीं किया तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर स्तर पर बैठकें करने और निष्क्रिय पदाधिकारियों को तीन महीने में बदलने की चेतावनी भी दी।

सरकार को बताया निकम्मा, पूर्व मुख्यमंत्री पर भी निशाना:पानी संकट को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा कहा कि "अगर सरकार पर लानत भेजी जा रही है और फिर सिर्फ एक एक्सईएन को एपीओ कर इतिश्री कर ली जाती है, तो यह निकम्मी सरकार है।"

राजनीतिक बदले की कार्रवाई पर दिया चेतावनी भरा संदेश: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा  ने कहा कि "किसी ने अपराध किया है तो गिरफ्तारी करें, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।" उन्होंने कहा कि "अगर हम CID को घर बुलाकर चाय-कॉफी पिलाते तो कार्यकर्ताओं में क्या संदेश जाता? इसलिए हम खुद उनके दफ्तर गए।"

 "मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पावर सीज कर रखे हैं":

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री के पावर ऊपर वालों ने और मंत्रियों के पावर राज्यपाल ने सीज कर रखे हैं। जो बैठकें मंत्रियों को करनी चाहिए, वो राज्यपाल कर रहे हैं।"

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "कम से कम ये तो समीक्षा कर लो कि पर्ची सही थी या नहीं, शायद इससे राजस्थान का भला हो जाए।"

Previous
Next

Related Posts