सीकर। हनुमान जन्मोत्सव पर सीकर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा उस समय अफरातफरी में बदल गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शोभायात्रा उस समय हड़कंप का कारण बन गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। यह घटना रानी सती चौराहे के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में भाग ले रहे थे। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह डंक मार दिए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को सिटी डिस्पेंसरी में भर्ती किया गया है, जबकि चार अन्य को कल्याण हॉस्पिटल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों और शोभायात्रा मार्गों पर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा यातायात, चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की पूरी व्यवस्था पहले से की गई थी, जिससे स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।
प्रशासन ने इस घटना के बाद शोभायात्रा मार्गों पर मधुमक्खियों के संभावित छत्तों की पहचान और हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।