Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने खोले के हनुमान मंदिर में श्री हनुमन्त जन्मोत्सव आरती में लिया भाग


राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने खोले के हनुमान मंदिर में श्री हनुमन्त जन्मोत्सव आरती में लिया भाग

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को हनुमान जयंती पर्व के पावन अवसर पर खोले के हनुमान मंदिर, जयपुर में आयोजित "श्री हनुमन्त जन्मोत्सव" आरती समारोह में भाग लिया। यह भव्य आयोजन श्री नरवर आश्रम सेवा समिति एवं श्री खोले के हनुमानजी प्रन्यास द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विधिपूर्वक हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या उपस्थित रही और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

आरती से पहले राज्यपाल बागडे ने मंदिर परिसर में स्थित श्री राम दरबार के दर्शन भी किए। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी के समक्ष शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

    Previous
    Next

    Related Posts