Saturday, 29 August 2026

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू, 9617 पदों पर होगी भर्ती; आवेदन 28 अप्रैल से


राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू, 9617 पदों पर होगी भर्ती; आवेदन 28 अप्रैल से

जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग ने वर्ष 2025 के लिए कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न जिलों, यूनिटों और बटालियनों में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड, तथा पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर और चालक के कुल 9617 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से 17 मई 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केंद्र, या राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटwww.police.rajasthan.gov.in अथवा भर्ती पोर्टलrecruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञप्तियां बुधवार को जारी की गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की है और समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विवरण जैसे—

रिक्त पदों की श्रेणीवार संख्या,आरक्षण नियम,पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता,आयु सीमा,चयन प्रक्रिया,लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम,तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 3 दिनों तक ऑनलाइन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए एक लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य के युवा अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे राजस्थान पुलिस बल का हिस्सा बन सकते हैं और सेवा का गौरव प्राप्त कर सकते हैं।

Previous
Next

Related Posts