Saturday, 29 August 2026

ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ अजमेर की नई कार्यकारिणी घोषित, नरेश मुद्गल बने जिला अध्यक्ष


ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ अजमेर की नई कार्यकारिणी घोषित, नरेश मुद्गल बने जिला अध्यक्ष

जयपुर | राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा के निर्देशानुसार तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामानुज शर्मा की ओर से बुधवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ अजमेर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में नरेश मुद्गल को अजमेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पल्लव शर्मा, श्रवण गौड़ और आशीष जोशी की नियुक्ति की गई है।

उपाध्यक्ष पद पर महेश्वर झा और गगन आत्रेय समेत कुल 11 उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर आनंद जोशी सहित 2 महामंत्री, 8 सचिव, 6 सहसचिव, 3 प्रचार मंत्री,2 प्रवक्ता,  2 कोषाध्यक्ष, तथा 3 मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कार्तिक शर्मा और राजेश ओझा को मीडिया प्रभारी के रूप में विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश युवा अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सक्रियता से मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता होगी।

Previous
Next

Related Posts