Tuesday, 08 April 2025

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. श्रद्धा आर्या भाजपा में हुईं शामिल, कई कार्यकर्ताओं ने भी थामा कमल का दामन


महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. श्रद्धा आर्या भाजपा में हुईं शामिल, कई कार्यकर्ताओं ने भी थामा कमल का दामन

जयपुर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री और समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा आर्या ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीति और सेवा भाव से प्रभावित होकर अनेक नेता और कार्यकर्ता पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह सतत प्रक्रिया भाजपा की जनस्वीकार्य नीतियों का परिणाम है। डॉ. श्रद्धा आर्या का भाजपा में स्वागत है, उनका अनुभव संगठन को और मजबूत करेगा।

डॉ. श्रद्धा आर्या राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साथ ही वे समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन भी रही हैं। कांग्रेस में अपनी सक्रिय भूमिका के बाद अब उनका भाजपा में जाना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

श्रद्धा आर्या के साथ मानसरोवर वार्ड सोसायटी अध्यक्ष वाई डी शर्मा, तुषार शर्मा, भूपेंद्र टिक्कीवाल, अनु गुप्ता, राहुल पटेल, शिवानी, आदेश आर्या, तपेश शर्मा, नेहा चौधरी, विकास शर्मा, लोकेश चौधरी, निकिता वर्मा, आरती जैन, विजेंद्र कुमार, धर्मवीर, नवीन केडिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी नेतृत्व ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

Previous
Next

Related Posts