



जयपुर।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिल रही है। अब तक कुल 9,36,213 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित है, ऐसे में बोर्ड को 20 लाख से अधिक आवेदन मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बोर्ड की अन्य भर्तियों में भी रुचि देखने को मिल रही है—
एनएमएम भर्ती के लिए 16,298 आवेदन
परिचालक भर्ती के लिए 32,330 आवेदन
इन दोनों भर्तियों के लिए क्रमशः 1 मई (एनएमएम) और 25 अप्रैल (परिचालक भर्ती) तक आवेदन किए जा सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही परीक्षाओं की संभावित तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है।