



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार प्रातः मुख्यमंत्री निवास पर आमजन की समस्याएं सुनते हुए जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री शर्मा ने संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक आवेदक की बात सुनी और तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर फॉलोअप सुनिश्चित करें ताकि आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “सरकार आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई हमारी संवेदनशील और जवाबदेह शासन व्यवस्था की प्रतिबिंब है। हर शिकायत का निष्पक्ष निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।”
जनसुनवाई में शामिल हुए लोगों ने मुख्यमंत्री के सहज और सकारात्मक रवैये की सराहना की और उनके नेतृत्व में शासन को जन-जन के करीब बताते हुए संतोष व्यक्त किया।