



चोमू, जयपुर। जयपुर जिले की चोमू तहसील स्थित अशोक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात रंग-बिरंगे उल्लास के साथ फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का दरबार भव्य रूप से सजाया गया और देर रात तक सत्संग, भजन-कीर्तन और नृत्य का दौर चलता रहा। कॉलोनी के निवासियों सहित विशेष अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने नृत्य कर श्याम बाबा को रिझाया, भजनों पर थिरकते हुए श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कॉलोनी में फूलों की होली खेली गई और अखंड ज्योत के समक्ष सभी ने बाबा श्याम से आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में शामिल थे— पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु सैनी, सावरमल महेश्वरी, रामकृष्ण दुसाद, दिनेश खेमा वाला, मांगीलाल कासलीवाल, मनीष गोयल, डॉ. रवि गोयल, राजू हलवाई, रमेश बजाज, किशन रावत, सुरेश अग्रवाल, हरी रावत, रामअवतार महेश्वरी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में—श्याम बाबा के दरबार का भव्य श्रृंगार,अखंड ज्योत की स्थापना,भजनों पर गोपी-गोप बने बच्चों का मनमोहक नृत्य,फूलों की होली एवं गले मिलकर होली की बधाइयां,महा आरती में सभी की सहभागिता,लड्डू प्रसाद का वितरण
इस अवसर पर श्याम भक्तों ने आरती, पूजन, ज्योत में आहुति देकर भक्ति भाव से वातावरण को दिव्य बना दिया। कार्यक्रम का समापन महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भाग लिया।