



गंगटोक, सिक्किम | सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने राजस्थान के गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राजस्थान स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान प्रो. रावत ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को पारंपरिक खादा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने वीरभूमि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और बलिदानी इतिहास का स्मरण करते हुए राज्य के निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर प्रो. रावत ने चैत्र प्रतिपदा, नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) और नवरात्रि की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं और सामाजिक समरसता व नव ऊर्जा का संचार करते हैं। राजभवन में आयोजित इस समारोह में अन्य विशिष्टजन और प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे।