Tuesday, 08 April 2025

भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल-प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने फहराया पार्टी ध्वज, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी पहुंची राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर:मदन राठौर


भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल-प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने फहराया पार्टी ध्वज, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी पहुंची राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर:मदन राठौर

जयपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने पार्टी के गौरवशाली ध्वज का विधिवत आरोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘भाजपा की विकास यात्रा’ पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज के दिन हम उन सभी महान कार्यकर्ताओं का स्मरण करते हैं, जिनके परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुंची है। अब हमें राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ना है और दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक काम करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर जाकर घर-घर पार्टी का ध्वज फहराएं और नागरिकों को भाजपा का समर्थक बनाएं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत दूसरे बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समृद्ध राजस्थान की दिशा में योजनाएं बनाईं हैं, जिन्हें कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारने में सहयोग करना चाहिए।

इस आयोजन में भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सिंह, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत मांढण, अनंतराम विश्नोई, स्टेफी चौहान, भूपेंद्र सैनी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, विधायक गोपाल शर्मा, मेयर कुसुम यादव, उप महापौर पुनीत कर्नावट, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts