



दिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली। हालांकि, शपथग्रहण एक साधारण समारोह में मुख्य न्यायाधीश के चैंबर में हुआ, न कि पारंपरिक सार्वजनिक आयोजन के रूप में। यह प्रक्रिया भारत के मुख्य न्यायाधीश की अनुमति के बाद की गई।
शपथ के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में उनका नाम 8 वें स्थान पर दर्ज हो गया है। फिलहाल उन्हें कोई न्यायिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है क्योंकि उनके खिलाफ चल रही जांच लंबित है। जांच पूरी होने तक जस्टिस वर्मा को न्यायिक कार्यों से दूर रखा जाएगा।