जयपुर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत रविवार को राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा घोषित परंपरा के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को इस वर्ष से राजस्थान दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने इस तिथि को वृहद् राजस्थान के उद्घाटन दिवस (30 मार्च 1949) से जोड़ते हुए इसका ऐतिहासिक महत्व भी बताया।
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मंच पर रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा और मांगणियार ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कत्थक और फोल्क डांस फ्यूजन ने दर्शकों को संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया और अंत में भव्य आतिशबाजी ने समूचे वातावरण को रंगीन बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औरसांसदमदन राठौड़,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, शासन सचिव रवि जैन, अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।