जयपुर: गाड़ोता स्थित राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) के बटालियन मुख्यालय में गुरुवार को बड़ा खाना और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस (DGP) उत्कल रंजन साहू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और अपने हाथों से जवानों को खाना परोसकर उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।
गार्ड ऑफ ऑनर और रेस्क्यू डेमो से हुआ स्वागत:डीजीपी साहू के आगमन पर एसडीआरएफ की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस अवसर पर एडीजी डॉ. हवा सिंह घूमरिया, डीआईजी मनीष अग्रवाल-II, कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद डीजीपी ने फ्लड रेस्क्यू और रोप रेस्क्यू डेमो का निरीक्षण किया। रेस्क्यू उपकरणों और नाव संचालन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया परिसर का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपर्क सभा में जवानों की सराहना, समस्याओं के समाधान का आश्वासन:संपर्क सभा में डीजीपी साहू ने जवानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ द्वारा आपदाओं के समय किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें एसडीआरएफ के ध्येय वाक्य “आपदा सेवार्थ कटिबद्धता” को आत्मसात कर कार्य करने की प्रेरणा दी।
बड़ा खाना और सांस्कृतिक संध्या: अनुशासन और उल्लास का संगम:संपर्क सभा के बाद बड़ा खाना कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीजीपी ने स्वयं जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा।इसके उपरांत हुई सांस्कृतिक संध्या, जिसमें सभी अधिकारी, जवान और स्टाफ सदस्यों ने उल्लास, जोश और एकता के साथ भाग लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
डीजी, एससीआरबी व साइबर क्राइम – हेमन्त प्रियदर्शी,एडीजी, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड – बिपिन कुमार पांडे,एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर – विशाल बंसल,आईजी, जयपुर रेंज – अजय पाल लाम्बा,डीआईजी, जयपुर ग्रामीण – आनंद शर्मा, डीआईजी, एसएसबी – विकास शर्मा,वित्तीय सलाहकार – डॉ. प्रीति शर्माकार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।