Monday, 31 March 2025

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार का तोहफा: DA और DR में 2% की बढ़ोतरी


केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार का तोहफा: DA और DR में 2% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिससे करीब 48 लाख कर्मचारी और 66 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

DA अब 55% हुआ, 1 जनवरी 2025 से लागू

इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। यह 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।
सरकार ने इससे पहले जुलाई 2024 में 3% की वृद्धि की थी। अब 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले यह एक और राहतभरी घोषणा मानी जा रही है।

 जनवरी से मार्च 2025 का एरियर भी मिलेगा

चूंकि DA वृद्धि की घोषणा में देरी हुई, इसलिए अप्रैल 2025 के वेतन में जनवरी से मार्च 2025 तक के एरियर के साथ बढ़ा हुआ DA भी मिलेगा।

Previous
Next

Related Posts