जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का तृतीय सत्र रविवार को अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राष्ट्रगान के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। यह सत्र 24 बैठकें और 181 घंटे 52 मिनट तक चला और इसे पेपरलेस विधान सभा की ओर अग्रसर एक नवाचारपूर्ण सत्र के रूप में याद किया जाएगा।
प्रमुख बिंदु:नवाचार और तकनीकी प्रगति:इस सत्र से सदन को पेपरलेस चलाने की शुरुआत हुई। आईपैड और डिजिटल व्यवस्था के जरिए कार्यवाही संचालित। विधान सभा कक्ष को गुलाबी शहर के अनुरूप गुलाबी रंग में सजाया गया।
प्रश्नोत्तर में ऐतिहासिक भागीदारी: कुल 9,800 प्रश्न प्राप्त हुए: 4,480 तारांकित,5,302 अतारांकित,18 अल्पसूचना प्रश्न, 516 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध, जिनमें से 288 के मौखिक उत्तर दिए गए। अब तक प्राप्त 10,049 में से 9,453 प्रश्नों के उत्तर, यानी 95% उत्तर उपलब्ध।
स्थगन और विशेष उल्लेख प्रस्ताव: स्थगन प्रस्ताव (नियम 50):कुल 231 प्राप्त, 71 पर चर्चा, 63 विधायकों ने विचार रखे।
विशेष उल्लेख (नियम 295):337 प्रस्ताव, 293 पढ़े गए या पढ़े माने गए, 92 पर सरकार से जानकारी प्राप्त।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव (नियम 131):कुल 811 प्रस्ताव प्राप्त, 28 सूचीबद्ध हुए। 804 सरकार को प्रेषित, जिनमें से 400 के उत्तर प्राप्त।
पर्चियां और भागीदारी:कुल 767 पर्चियां, जिनमें से 84 चयनित। विधायकों ने विषयों पर प्रभावशाली चर्चा की। बजट और विधायी कार्य:आय-व्यय अनुमान 2025-26 पर 5 दिन चर्चा — पिछले सत्र से 1 दिन अधिक।96 विधायकों ने चर्चा में भाग लिया। 64 विभागों की अनुदान मांगों में से 17 पर चर्चा हेतु 8 दिन नियत। 4,319 कटौती प्रस्तावों में से 3,789 प्रस्तुत, 530 अग्राह्य।
विधेयक: 12 विधेयक प्रस्तुत, जिनमें:10 विधेयक पारित,3 प्रवर समिति को सुपुर्द,210 संशोधन प्रस्ताव, 171 स्वीकृत।
याचिकाएं व प्रतिवेदन: 55 याचिकाएं प्रस्तुत, पिछले सत्र में 19 थीं। 17 समितियों के प्रतिवेदन प्रस्तुत (पिछले सत्र में 20)।
जनसंपर्क और भागीदारी: 2,841 नागरिकों ने सदन की कार्यवाही दर्शक दीर्घा से देखी। राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को अब तक 14,000 लोग देख चुके।
तीन सत्रों का प्रस्ताव:विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सुझाव दिया कि लोकसभा की भांति राजस्थान विधान सभा में भी तीन सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि विधायकों को सदन में अधिक भागीदारी का अवसर मिले।
विधान सभा अध्यक्ष का आभार: सभापति, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, सरकारी विभागों, मीडिया, पुलिस और कर्मचारियों को देवनानी ने सत्र की सफलता में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।