Saturday, 29 March 2025

जेल प्रहरी भर्ती 2018 पेपर लीक: SOG ने TCS के प्रोजेक्ट मैनेजर को किया गिरफ्तार, 60 लाख में हुआ था सौदा


जेल प्रहरी भर्ती 2018 पेपर लीक: SOG ने TCS के प्रोजेक्ट मैनेजर को किया गिरफ्तार, 60 लाख में हुआ था सौदा

जयपुर।राजस्थान में चर्चित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए TCS कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह और उसके साथी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 60 लाख रुपए में पेपर बेचने का है, जिसमें अब तक 15 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह (37) झारखंड के सिंहभूम का रहने वाला है और फिलहाल गौतम बुद्ध नगर (यूपी) में रह रहा था। वह परीक्षा आयोजित करने वाली टीसीएस कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजर था और उसी ने जेल प्रहरी भर्ती 2018 का पेपर लीक किया था।

आरोपी जगजीत ने अपने इंजीनियर मित्र करण कुमार (36) की मदद से यह पेपर 60 लाख रुपए में बेचा। करण कुमार भी सिंहभूम का निवासी है और देहरादून में रह रहा था।

रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पकड़े गए मुख्य आरोपी जगजीत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उससे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ले रही है।

चेन्नई से भी पकड़ा गया एक आरोपी

इस मामले में एक और आरोपी देववत्त को चेन्नई से पकड़ा गया है, जिसे सोमवार रात तक जयपुर लाया गया।

अब तक कुल गिरफ्तारियां

एसओजी अब तक इस पेपर लीक गिरोह में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Previous
Next

Related Posts