



जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से भेंट की और क्षेत्र के समग्र विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि "विधाधर नगर का चहुंमुखी विकास हमारी प्रतिबद्धता है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन (सेक्टर 2) में आयोजित राजेश कालानी फाउंडेशन के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "11 वर्षों से लगातार जन सेवा कर रही फाउंडेशन ने कोरोना काल में भी चिकित्सा शिविरों से लोगों को राहत पहुंचाई है। यह शिविर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण हैं।"
उन्होंने फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी सुरेश कालानी और संस्थापक ट्रस्टी शांतिलाल जागेटीया का अभिनंदन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
प्रयास’ प्रदर्शनी का शुभारंभ
जागृति फाउंडेशन की ओर से वार्ड 21 की पार्षद प्रियंका अग्रवाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी ‘प्रयास’ का भी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सशक्त राष्ट्र की नींव है। छोटे-छोटे प्रयासों से महिलाएं बड़े बदलाव ला रही हैं।"
उप मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता और लगन की सराहना की।
जागृति फाउंडेशन के सलाहकार घनश्याम लक्षकार ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।