



जयपुर। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर राजधानी जयपुर में एक अनूठी बाइक रैली का आयोजन हुआ। यह रैली क्लब रोअरिंग हॉक्स और युवागुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर सिटी पार्क से शुरू होकर अमर जवान ज्योति तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।
क्लब रोअरिंग हॉक्स के संस्थापक गौरव सोनी ने बताया कि इस आयोजन में द बाइक क्लिनिक ने भी सहयोग किया। रैली में 200 से अधिक सुपरबाइक्स ने भाग लिया, जिससे जयपुर की सड़कों पर एक उत्साहजनक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे:जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा,भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,सीए श्याम अग्रवाल,कोटा संभाग समन्वयक प्रीत मिश्रा,चामुंडा सेना के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार सभी मुख्य अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, रैली में भाग लेने वाले राइडिंग ग्रुप्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह रैली केवल बाइक राइड नहीं थी, बल्कि एक देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान था। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया गया और यह संदेश दिया गया कि शहीदों का बलिदान केवल याद ही नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाया भी जाना चाहिए।