Saturday, 29 August 2026

जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर भांकरोटा फ्लाईओवर का काम पूरा, 25 मार्च से यातायात के लिए खुलेगा मार्ग


जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर भांकरोटा फ्लाईओवर का काम पूरा, 25 मार्च से यातायात के लिए खुलेगा मार्ग

जयपुर–किशनगढ़ हाईवे पर स्थित भांकरोटा जंक्शन पर बन रहा फ्लाईओवर अब बनकर तैयार हो गया है और 25 मार्च से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाए गए इस फ्लाईओवर के शुरू होते ही इस व्यस्त जंक्शन पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले यहां एक ट्रैफिक सिग्नल था, जहां पर वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। कभी-कभी यह समय और भी अधिक हो जाता था, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित रहता था।

भारत के सबसे व्यस्त हाईवे में एक

NHAI की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर–किशनगढ़ हाईवे देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल है। 90 किलोमीटर लंबा यह मार्ग प्रतिदिन 1 लाख से अधिक पैसेंजर कार यूनिट (PCU) के ट्रैफिक मूवमेंट को झेलता है। ऐसे में प्रत्येक बड़े जंक्शन पर फ्लाईओवर निर्माण अनिवार्य हो गया है।

अब तक बने 10 फ्लाईओवर, सभी ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म

पिछले चार वर्षों में NHAI द्वारा इस मार्ग पर निम्नलिखित 9 फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं:

हीरापुरा,नर्सिंगपुरा,दहमीकलां,महलां,गाडोता,मोखमपुरा,सावरदा,पाडासली,बांदर सिंदरी

अब भांकरोटा फ्लाईओवर के बन जाने से इस रूट के सभी 10 ब्लैक स्पॉट्स समाप्त हो जाएंगे। इससे हाईवे की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगी।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

भांकरोटा जंक्शन पर फ्लाईओवर शुरू होने से स्थानीय निवासियों, दैनिक यात्रियों, और व्यापारिक ट्रांसपोर्ट को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। यात्रा का समय बचेगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम होंगी।

Previous
Next

Related Posts