Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि

तालचेर (ओडिशा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को ओडिशा के तालचेर स्थित निज निवास पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के देवलोकगमन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माऔर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवरानी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके योगदान को देश हमेशा स्मरण करता रहेगा।

शोकसभा में देशभर से कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts