Saturday, 29 August 2026

सीबीआई ने पावर ग्रिड के वरिष्ठ जीएम और निजी कंपनी के डीजीएम को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया, 2.4 लाख की लेन-देन का मामला


सीबीआई ने पावर ग्रिड के वरिष्ठ जीएम और निजी कंपनी के डीजीएम को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया, 2.4 लाख की लेन-देन का मामला

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अजमेर में तैनात वरिष्ठ महाप्रबंधक उदय कुमार और केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सुमन सिंह को रिश्वत के लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया है।

CBI के अनुसार, 2.4 लाख रुपये की यह रिश्वत सार्वजनिक क्षेत्र के अनुबंधों से संबंधित बिल पास करवाने के एवज में दी गई थी। जांच एजेंसी ने दोनों अधिकारियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं।

एजेंसी ने इस मामले में जयपुर, सीकर और मोहाली स्थित आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी भी शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपी हैं:

  • उदय कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, अजमेर
  • सुमन सिंह, उप महाप्रबंधक, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, जयपुर

इसके साथ ही सीबीआई ने केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के जबराज सिंह, लेखा विभाग से जुड़े आशुतोष कुमार समेत दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इस मामले में जांच अभी भी जारी है।

    Previous
    Next

    Related Posts